Loading...

महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

By PARUL Published: 30 Sep 2024, 12:21 PM | Updated: 30 Sep 2024, 12:21 PM 1 min read

HNN/शिमला

पुलिस थाना चिडगांव में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जनवरी माह में जब वह पेखा गांव गई थी, तब रितिक पुत्र गुड्डू सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला हिमाचल प्रदेश के चिडगांव क्षेत्र का है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।