माजरा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 23 पेटियां, मामला दर्ज
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर से 23 पेटी अवैध शराब के बरामद की हैं। माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोदावाला गांव में गश्त पर मौजूद थी। तो उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से शराब छुपा रखी है।
माजरा पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर रणजीत सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी गांव चरणावाला डाकखाना हरिपुरखोल तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर अलग-अलग कमरों में रखी हुई 23 गत्ता पेटी शराब पकड़ी। जिसमें 24/24 अधिया (375 एमएल) कुल 552 अधिया अवैध शराब बरामद हुई।
माजरा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। माजरा पुलिस थाना प्रभारी प्रताप सिंह परमार ने 552 अवैध शराब के अधिया बरामद करने की पुष्टि की है।