Loading...

मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर इस दिन होगा लिखित परीक्षा का आयोजन…

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर बहु विकल्पीय प्रश्न लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को अखंड चंडी पैलेस चंबा में किया जाएगा। यह जानकारी टीम के संयोजक चंदन सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता भाग लेने के लिए विद्यार्थी 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर और सीनियर वर्ग में 150-150 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रतियोगिता के टॉप टेन विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह परीक्षा 70 अंकों की होगी और एक घंटा परीक्षा का समय रहेगा।

जूनियर वर्ग की लिखित परीक्षा 11 से 12 बजे और सीनियर वर्ग की परीक्षा दोपहर दो से तीन बजे तक होगी। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है।