यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 161 वाहनों के किए चालान
HNN/सोलन
जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर 161 चालान किए और इस दौरान 12,200 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा।
इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 2, रैश ड्राइविंग और विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के 3-3, यूज मोबाइल 2, विदआउट हेलमेट 29 तथा अन्य में 122 चालान किए गए।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में किसी भी सूरत में बिगड़ैल चालकों को नहीं बख्शा जाएगा।