Loading...

युवा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार की रणनीति

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित नाहन विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। रविवार को नाहन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषिपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने भाग लिया। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को घर-घर लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

इसके साथ साथ शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार करने के लिए युवा कांग्रेस की टीम का गठन किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भी आड़े हाथ लिया और पूछा कि जिला सिरमौर के युवाओं के लिए उन्होंने क्या किया? जब हिमाचल में आपदा आई तो उस समय वह कहां थे? इन सबका खामियाजा उन्हें इस बार के लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

बैठक में नाहन शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आमिर, अमन, आराधना, बिनीश, प्रमोद, धनवीर, अंकुर चौहान, अतुल चौहान, करण, रणदीप, राहुल, रजनीश, तनुज, मनदीप, हिमांशु और शानू आदि  मौजूद रहे।