रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिमाचल की महिला ने जीते इतने रुपए….
HNN/चंबा
भारत के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में हिमाचल की जैतून बेगम ने लाखों रुपयों का इनाम जीता है। जैतून बेगम ने इनाम में 6.40 लाख रूपए की राशि जीती है। बता दें कि जैतून बेगम गांव कम्होथा तह. चुराह जिला चंबा की रहने वाली है। जैतून बेगम आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।
जिसका इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने का सपना था। उन्होंने कई बार इस शो में भाग लेने की कोशिश लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं बन पाई। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह कर दिखाया और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंच गई।
जैतून ने इस शो में भाग लेकर अमिताभ बच्चन से ही नहीं मिली बल्कि इसके साथ–साथ लाखों रुपए का इनाम भी जीता। जैतून की जीत से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। जैतून बेगम ने बताया कि वह अपनी जीती हुई राशि से अपनी मां को हज यात्रा कराना चाहती हैं।