लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

By PARUL Published: 5 Nov 2024, 11:13 AM | Updated: 6 Nov 2024, 9:50 AM 0 min read

छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजाने वाली शारदा सिन्हा की हालत गंभीर

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनके बेटे अंशुमान ने ट्विटर अकाउंट पर अपडेट देते हुए कहा है कि शारदा सिन्हा की हालत गंभीर है और प्रार्थनाओं की जरूरत है।

शारदा सिन्हा ने लगभग छह दर्जन छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजाया है और हर साल छठ पर अपना एक गीत का वीडियो रिलीज करती रही हैं। उनके बेटे अंशुमान ने यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर लोगों से अपील की है कि वे छठी मईया से प्रार्थना करें क्योंकि शारदा सिन्हा की हालत बहुत गंभीर है।

शारदा सिन्हा को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है और उन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिख रहा है और वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।