Loading...

व्यक्ति के पेट में कांच की बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

PARUL • 19 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के पेट में कांच की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। घायल की पहचान प्रकाश चंद (57) निवासी कामलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें प्रकाश चंद पेशे से शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। उसकी शादी को 34 साल हो गए हैं। एक साल से उसकी पत्नी बम्म ठाणा गांव के एक व्यक्ति के साथ रह रही है। पत्नी के जाने के बाद से वह अपने घर पर ही रह रहा है। प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि बीते कल सुबह करीब 6:30 बजे जब वह पशुशाला की तरफ गया तो वहां पर बम्म ठाणा गांव का वह व्यक्ति आया, जिसके साथ उसकी पत्नी रहती है।

उसने कांच की बोतल से पेट पर वार कर दिया। हमला करने के बाद वह भाग गया। जिसके बाद उसने खुद एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद उसे भराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।