शातिरों ने घर में लगाई सेंध, 25 बेड शीट सहित हजारों का सामान लेकर फरार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत कुटवासी के गनोड़ में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने एक घर से 25 बैड शीट सहित अन्य कुछ सामान और नकदी चुरा ली है।
घर के मालिक महेश चंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकातकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में महेश चंह ने बताया कि वह परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते हैं और शुक्रवार सुबह ही करीब चार बजे घर पहुंचे थे। जैसे ही घर का मुख्य गेट खोला तो देखा कि घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सभी कमरों सामान बिखरा पड़ा था।
वहीं छानबीन करने पर पता चला कि चोर करीब 25 बैड शीट सहित अन्य कुछ सामान और कुछ नकदी चुराकर ले गए हैं। थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।