शातिरों ने 2 दुकानों के शटर तोड़कर नोटों के हार और नकदी पर किया हाथ साफ
ऊना में चोरी की वारदात : लमलेहड़ा में घर से नकदी और आभूषण चोरी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर में चोरी की वारदात पेश आई है। जहां शातिरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर नोटों के हार, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया है। दुकान के मालिक राकेश कुमार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामले की आगामी जाँच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है, लेकिन शटर के ताले तोड़े नहीं गए।
अंदर जाकर देखा तो दुकान में लटके नोटों के हार, गल्ले में रखी नकदी और कुछ सामान गायब था। जिसके बाद दुकान मालिक ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।