Loading...

शिमला में एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालक को किया निलंबित, यह है वजह….

Ankita • 16 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में ढली डिपो के तहत जुन्गा-शिमला रूट पर एचआरटीसी परिचालक की लापरवाही पाए जाने पर प्रारंभिक जांच के बाद निगम प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है। निगम प्रबंधन की जानकारी अनुसार, बीते दिनों जुन्गा से शिमला रूट पर एचआरटीसी की बस में परिचालक समय पर नहीं पहुंच पाया।

ऐसे में स्थानीय लोगों ने निगम प्रबंधन को जानकारी दी कि बस में परिचालक नहीं है। इस पर निगम प्रबंधन ने दूसरे परिचालक को ड्यूटी पर भेज कर बस सेवा को रूट पर भेजा, वहीं जब परिचालक की खोज की गई तो परिचालक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में भी पाया गया।

स्थानीय लोगों की शिकायत व मौके पर पाई गई लापरवाही को लेकर प्रबंधन ने कंडक्टर पर जांच बिठाई। जांच पूरी होने के बाद अब उसे सस्पेंड किया है। बता दें एचआरटीसी प्रबंधन अब ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।