श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में इस दिन से शुरू होंगे नवरात्र मेले….
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में नौ अप्रैल से नवरात्र मेले शुरू हो जाएंगे। बता दें श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 50 अतिरिक्त होम गार्ड तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए है।
एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि नवरात्र मेलों में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मेलों में लंगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए है।
इसके अलावा शहर के चप्पे-चप्पे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर परिषद अधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिए गए है। वहीं कांगड़ा बाईपास पर यात्रियों के बड़े वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही वहां अस्थायी शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे।