लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में विवाद

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 12:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

शिमला के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे एक हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद बढ़ने से विद्यार्थियों का सत्र के बीच में क्या होगा, इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल एजूकेशन सोसायटी ने प्रधानाचार्य मनदीप राणा और तीन अन्य शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

इस निलंबन के बाद स्कूल में पढ़ा रहे सभी शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए, लेकिन निलंबित प्रधानाचार्य के आग्रह पर वापस ले लिए। अभिभावक और विद्यार्थी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और स्कूल में प्रशासक की नियुक्ति, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के निलंबन को रद्द करने की मांग की। स्कूल के पीटीए अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मुलाकात कर यह मांग की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूल में 70 कर्मचारियों का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा। अभिभावक और विद्यार्थी राज्यपाल से मिलने के बाद उम्मीद कर रहे हैं कि स्कूल में शांति और स्थिरता बहाल होगी और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]