सिरमौर में खाई में गिरने से हरियाणा के बुजुर्ग की गई जान

By Ankita Published: 16 Nov 2023, 10:20 AM | Updated: 16 Nov 2023, 10:27 AM 1 min read

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के ददाहू में राह चलते एक व्यक्ति की सड़क किनारे खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (70) निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रुप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सुभाष ददाहू से पैदल बायरी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में लडख़ड़ाकर अचानक सड़क किनारे से गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुआ।

स्थानीय लोगों द्वारा उसे हादसे के बाद ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें मृतक काफी समय से ददाहू में रह रहा था। थाना प्रभारी रेणुकाजी रंजीत राणा ने हादसे की पुष्टि की है।

Tags: