सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया जनसंपर्क अभियान
HNN/ पांवटा साहिब
देश में 18वीं लोकसभा के लिए शनिवार शाम को आचार संहिता लगने के बाद रविवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस जन संपर्क अभियान दौरान के दौरान सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के साथ नमो टी स्टॉल पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीते हुए चुनावी चर्चा भी की।

सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की 10 वर्षों की नीतियों को घर-घर पहुंचने का आग्रह भी किया। इस दौरान सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार तथा पूर्व भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा तथा उसके आधार पर लोगों से वोट की अपील की। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कमल के सामने का बटन दबाना है ओर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
उन्होंने सबको आश्वासन दिलाया कि काम की कोई कमी नहीं होने देगे, सबका साथ सबका विकास करेंगे। सुरेश कश्यप ने सबका सहयोग मांगा, जिस पर सबने आश्वासन दिलाया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से इस बार 50 हजार मत की लीड अवश्य दिल जाएगी।