Loading...

हिमाचल के कई भागों में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट…

Ankita 2 Jul 2024 Edited 2 Jul 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज झमाझम मेघ बरसे है। भारी बारिश होने से राज्य के कई क्षेत्रों में सड़के बंद होने की भी सूचना है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में 36 सड़कें बाधित थीं।

इसके साथ ही 169 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। ऊना में सबसे अधिक 77, मंडी 68 व चंबा में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े थे। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से 8 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर, चंबा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।