Loading...

हिमाचल प्रदेश : आईआईएम सिरमौर स्कूल प्रमुखों को देगा ट्रेनिंग

NEHA • 29 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा ने आईआईएम सिरमौर के साथ मिलकर स्कूल प्रमुखों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इस पहल के तहत, 200 स्कूल प्रमुखों को आईआईएम सिरमौर में ट्रेंड किया जाएगा, जो आगे जाकर अन्य शिक्षकों को भी ट्रेनिंग देंगे।

इस पहले बैच में प्रदेश के दूरदराज जिलों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) से करीब 1000 स्कूल प्रमुखों को ऑफिस प्रोसीजर और फाइनांशियल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी दे रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस ट्रेनिंग के लिए समग्र शिक्षा और स्कूल प्रमुखों को बधाई दी है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।