लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 23 सितंबर को

PARUL | 20 सितंबर 2024 at 7:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बुलाई हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश मंत्री मंडल के सभी सदस्य,सीपीएस,कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पिछले विधानसभा चुनावों में  रहें पार्टी प्रत्याशी सभी जिलाध्यक्ष व अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुख भाग लेंगे।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में संगठन से जुड़े अनेक विषयों पर वार्ता होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।किमटा ने कहा है कि बैठक में आमंत्रित सभी नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]