हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम की करी घोषणा
शिमला के निखिल गांगटा को सौंपी गई टीम की कमान
HNN/ शिमला
बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) 2023-24 और एचपीसीए-यूटीसीए में सीनियर प्रैक्टिस मैचों के लिए एचपीसीए ने 16 सदस्यीय मेन सीनियर टीम घोषित कर दी है। इससे पूर्व में विजय हज़ारे ट्रॉफी की विजेता हिमाचल की टीम रही है। ऐसे में इस बार टीम अपने ताज को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी।
वहीं इस बार हिमाचल क्रिकेट टीम की कमान ऋषि धवन की बजाय निखिल गांगटा को सौंफी गई है। वहीं स्टार आलरांउडर ऋषि धवन भी टीम का हिस्सा होंगे। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि एचपीसीए टीम की कमान कैप्टन निखिल गांगटा को सौंपी गई है।
एचपीसीए टीम-यूटीसीए के साथ 23 और 25 नवंबर को प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जबकि विजय हजारे ट्राफी के मुकाबले 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक खेलेगी। एचपीसीए और यूटीसीए के मध्यम दो प्रैक्टिस वनडे मैच खेले जाने हैं, जिनमें पहला मैच 16 नवंबर को, जबकि दूसरा मैच 18 नवंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
एचपीसीए ने टीम खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। स्पोर्टिंग स्टाफ में कोच राजीव कुमार, एसिस्टेंट कोच अशीम नारंग, बॉलिंग कोच विक्रमजीत मलिक, ट्रेनर रजनीश मेहता, फिजियो बीएल ठाकुर, वीडियो एनालिस्ट अंकित अरोड़ा, साइड आर्म पुनीत सैनी व भूपेश्वर और मैनेजर राजेश पुरी शामिल हैं।
टीम हिमाचल- एचपीसीए की 16 सदस्यी टीम में कैप्टन निखिल गांगटा, कंवर अभिनय सिंह, एकांत सेन, शुभम अरोड़ा, विनय गलेटिया, आकाश वशिष्ट, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा, ऋषि धवन, मयंक डागर, सुमित वर्मा, मुकुल नेगी, प्रशांत चोपड़ा, अमित कुमार, अंकित कल्सी और अंकुश बैंस शामिल हैं। इसके अलावा स्टैंडबाई प्लेयर्स में विपिन शर्मा, दिवेश शर्मा, आयुष जंवाल और नितिन शर्मा शामिल हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी का शेड्यूल बीसीसीआई विजय हजारे ट्राफी वनडे मैच 23 नवंबर को एचपीसीए और आंध्र प्रदेश के साथ, 25 नवंबर को एचपीसीए व यूपीसीए, 29 नवंबर को एचपीसीए व असम, एक दिसंबर को एचपीसीए व अरुणाचल प्रदेश, तीन दिसंबर को एचपीसीए व आरसीए और पांच दिसंबर को एचपीसीए व जीसीए के मध्य खेला जाएगा।