Loading...

हिमाचल प्रदेश में किसानों को मक्की का ऑफलाइन भुगतान

PARUL 28 Oct 2024 Edited 28 Oct 1 min read

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम पहली बार मक्की खरीद रहा है, जिसके लिए किसानों को ऑफलाइन भुगतान किया जाएगा। कांगड़ा जिले में 329 किसानों और चंबा जिले में 320 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है, जबकि चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं।

कांगड़ा जिले में तीन खरीद केंद्रों में 135.68 क्विंटल मक्की खरीदी गई है, जिसमें नगरोटा-बगवां में 27.40 क्विंटल, ढलियारा में 53.28 क्विंटल और फतेहपुर ब्लॉक में 55 क्विंटल शामिल हैं। चंबा जिले में भरमौर, चंबा, तीसा और चुवाड़ी में मंडियां बनाई गई हैं। प्रदेशभर में 24 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से 3,000 प्रति क्विंटल मक्की खरीद रहा है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि किसानों को ऑफलाइन भुगतान किया जाएगा और खरीद केंद्रों में पंजीकरण करवाने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है।