Loading...

हिमाचल में फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात, अब यहां मिला नवजात बच्ची का शव

By PRIYANKA THAKUR Published: 2 Dec 2022, 10:49 AM | Updated: 2 Dec 2022, 10:51 AM 1 min read

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश में दिन-ब-दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। अभी थोड़े दिन पहले ही एक नाले में पत्थरों के बीच से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ था। तो वही, वीरवार को जिला सोलन के बद्दी में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, यहाँ बाईपास रोड पर एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है।

जब राहगीरों ने बच्ची के शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर ट्रक के साथ नीचे को एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

उधर, एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। वही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में हुई इस वारदात को जल्द ही पुलिस उलझाने की कोशिश करेगी और आरोपी को हिरासत में लेगी।

Tags: