Loading...

हिमाचल में चिट्टे की खेप सहित पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार

By Ankita Published: 5 Jul 2024, 3:07 PM | Updated: 5 Jul 2024, 3:15 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के संजौली चौक में पुलिस ने चिट्टे की खेप सहित पंजाब के चार तस्करों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अनिल, राहुल, दीपक और कर्ण निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ढली थाने में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम संजौली चौक में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर चार युवकों को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह घबरा गए।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 170 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। यह आरोपी चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं।