हिमाचल में 5 जुलाई तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल में 5 जुलाई तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार से फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज, 3 से 5 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी हुआ है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश ने अपना कहर भी बरपाना शुरू कर दिया है।
बारिश की वजह से अब जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी पेश आ रही है। वहीं प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।