हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की कुछ किताबों के दाम इतने रुपए बढ़े….
HNN/ धर्मशाला
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कुछ किताबों में अध्याय और पृष्ठों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते उनके रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बता दें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक विभिन्न विषयों की 213 के करीब किताबों को प्रिंट करवाया गया है। इनमें व्यावसायिक विषय भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा बोर्ड की कुछ किताबों के दाम एक से 10 रुपये तक बढ़े हैं। बता दें इस बार प्रकाशित गणित विषय की किताब के दामों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित कई किताबों के दाम पिछले वर्ष के दामों की तरह ही हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के किताबों प्रिंट करवा कर उन्हें संबंधित विक्रय केंद्रों को भेजा है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में छात्रों को किताबें मुहैया करवाने के लिए भी स्कूल प्रबंधन को भेजी हैं।