अंगीठी की गैस लगने से महिला की मौत, छह माह के मासूम सहित पति का…..
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अंगीठी की गैस लगने से महिला की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा महिला के पति और उसके छह माह के मासूम बेटे का उपचार अस्पताल में जारी है। हादसा चंबा की काहरी पंचायत के गांव कथियाडू मे पेश आया है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई और उसके बाद वह दरवाजा बंद कर सो गए।
सुबह के वक्त जब काफी देर तक भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। इस दौरान पाया कि बबलू कुमार उसकी 23 वर्षीय पत्नी सपना और 6 माह का मासूम अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ कर तीनों को सिविल हॉस्पिटल चुवाड़ी पंहुचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा 6 माह के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एसपी अभिषेक यादव ने पुष्टि की है।