Loading...

हादसा / नशे में अज्ञात वस्तु खाने के बाद 42 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 48 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा / ज्वालामुखी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में अज्ञात वस्तु खाने के बाद 42 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा/ज्वालामुखी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने घटना वाले दिन शराब पी रखी थी। शाम के समय उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर पता चला कि उसने कोई अज्ञात वस्तु खा ली है। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति ने कौन-सी वस्तु खाई थी और उसकी मौत का कारण क्या रहा।

Related Topics: •