Loading...

अंगू डोभी में डेढ़ मंजिला मकान में भड़की आग, हज़ारो का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 4 Mar 2024, 10:21 AM | Updated: 4 Mar 2024, 10:21 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की खराहल घाटी के अंगू डोभी गांव में आगजनी की एक घटना पेश आई है। यहां डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई। आगजनी में 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि करीब पांच लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगू डोभी में राज कुमार पुत्र चेंहकू राम के डेढ़ मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। उस दौरान राज कुमार ही अकेला घर में सो रहा था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सुचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारिश के बीच आग पर काबू पाया और करीब पांच लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने खबर की पुष्टि की है।