Loading...

अंग्रेजी शराब की 156 बोतले बरामद, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

थाना सदर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की है। इस दौरान दो गाड़ियों से अंग्रेजी शराब की 156 बोतले बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस थाना सदर ऊना की टीम को सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध तरीके से शराब की बोतले ले जाई जा रही है।

लिहाजा टीम ने लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड पर दबिश दी। इस दौरान नाका लगाया गया और गाड़ी को जब जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें से 36 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। एक अन्य मामले में पुलिस पोस्ट शहर ऊना की टीम जब पीरनिगाह रोड ऊना में रेलवे फाटक के पास गश्त कर रही थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी ली।

इस दौरान गाडी के अंदर से 120 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई जिसके चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। लिहाज़ा दोनों गाड़ी चालकों निखिल कुमार निवासी दो ऊना और राजीव ठाकुर निवासी जनकौर, तहसील और जिला ऊना के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।