Loading...

अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

By NEHA Published: 11 Sep 2024, 4:44 PM | Updated: 11 Sep 2024, 4:44 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में आयोजित ठियोग जोन की अंडर 19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के करीब 550 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्थानीय पंचायत प्रधान दिनेश जगटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। ठेकेदार गोपाल शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और ठियोग स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता छात्रों को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी।