Loading...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस दिन लाई जाएगी विश्व कप की ट्रॉफी…..

Ankita • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 27 सितंबर को ट्रॉफी लाई जाएगी। बता दें 27 सितंबर को ट्रॉफी 12:30 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद शहीद स्मारक पर लाई जाएगी।

इसके बाद मैक्लोडगंज ले जाया जाएगा, वहां से इसे स्टेडियम में पहुंचाया जाएगा, जहां पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

ट्राॅफी के स्वागत में स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें भारत में हो रहे आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी की यात्रा का सफर 27 जून से शुरू हुआ था। 11 चरणों में ट्रॉफी 18 देशों में घूमते हुए सितंबर के शुरू में भारत पहुंची है। इसके बाद ट्रॉफी को विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों में लाया जा रहा है।