Loading...

अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने डॉ. सौरव शर्मा से की सगाई

Ankita • 21 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी रही प्रियंका नेगी की सगाई डॉक्टर सौरव शर्मा के साथ हुई है। नाहन के समीप एक निजी होटल में सगाई की रस्म निभाई गई। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका नेगी को 2016 में सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत हिमाचल पुलिस में तैनाती दी थी।

प्रियंका की सगाई हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के रहने वाले डॉक्टर सौरभ शर्मा से हुई है। सौरभ शर्मा बिलासपुर जिला अस्पताल में स्किन स्पेशेलिस्ट हैं। प्रियंका नेगी वर्ष 2006 से स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में कबड्डी का प्रशिक्षण लेने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुई थी।

प्रियंका 2011 में श्रीलंका में साउथ एशियन गेम्स, 2012 में पटना में फर्स्ट वुमन कबड्डी वर्ल्ड कप तथा 2013 में चीन में थर्ड एशियन बीच गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शामिल थी। इसके अलावा, वह नेशनल गेम्स में करीब 15 मेडल जीत चुकी हैं।

वर्ष 2012 में प्रियंका नेगी को परशुराम अवार्ड से भी नवाजा गया है, उनके पिता कंवर सिंह नेगी किसान हैं और माता सुनिता नेगी गृहिणी हैं। नाहन के समीप एक निजी होटल में प्रियंका नेगी और सौरव शर्मा सगाई का कार्यक्रम हुआ। सगाई से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका नेगी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।