अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां मौजूद रहेंगे। उससे पहले इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष से करवा दिया राम मंदिर का भव्य दर्शन। अंतरिक्ष से पहली बार श्रीराम मंदिर और अयोध्या की तस्वीर ली है।
इस तस्वीर के लिए इसरो ने भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक स्वदेशी सैटेलाइट का इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर में सिर्फ श्रीराम मंदिर ही नहीं बल्कि अयोध्या का बड़ा हिस्सा दिख रहा है। नीचे की रेलवे स्टेशन दिख रहा है। राम मंदिर के दाहिने की तरफ दशर महल दिख रहा है। ऊपर बाएं तरफ सरयू नदीं और उसका बाढ़ क्षेत्र दिख रहा है, जिसे कछार भी कहते हैं।
रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट से ली गई इस तस्वीर में अयोध्या स्थित 2.7 एकड़ में फैले राम जन्मभूमि स्थल को देख सकते हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की इस तस्वीर को इसरो ने पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ली थी। हालांकि उसके बाद से अयोध्या में घने कोहरे के चलते अन्य तस्वीरों को लेना कठिन हो गया था। इसरो द्वारा उपग्रह से ली गई तस्वीरों में दशरथ महल और सरयू नदी साफ दिख रही हैं, साथ ही अयोध्या के रेलवे स्टेशन भी दिखा दे रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





