अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भीषण अग्निकांड: कई देवताओं के जले टेंट, दो लोग भी झुलसे

By Ankita Published: 28 Oct 2023, 10:30 AM | Updated: 28 Oct 2023, 10:30 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर के दशहरा मैदान में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें इस अग्निकांड में 13 देवताओं के टेंट और पांच दुकानें जल गई हैं। इसके अलावा आग में दो लोग भी झुलस गए हैं। आग में देवी देवताओं के वाद्य यंत्र जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, दशहरा मैदान में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में अचानक ही आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई देवताओं के टेंट और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसके अलावा आग में दो लोग भी झुलस गए। आग की इस घटना में एक गाड़ी के भी जलने की सूचना है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।