लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान 3500 महिलाओं एवं स्कूली बच्चों सहित हुई महानाटी

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 10:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें 3500 महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि महानाटी का आयोजन रिज, माॅल, स्कैंडल प्वाईंट के अलग-अलग स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों, स्कूली छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। महानाटी के दौरान लोगों ने खूब मनोरंजन किया।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ग्रीष्मोत्सव के दौरान महिला रस्सा-कस्सी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 10 दलों की महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बसन्तपुर तथा टुटू की महिलाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान राॅक बैंड प्रतियोगिता में ऑकलैंड हाउस स्कूल रॉक बैंड, आईवीवाय अंतर्राष्ट्रीय स्कूल भट्ठाकुफर तथा रागा बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नृत्य प्रतियोगिता तथा अन्य प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य उत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ठगी से सभी लोग सचेत रहे, माता-पिता अपने बच्चे को नशीले पदार्थों से बचाएं, नशीले पदार्थों का सेवन करने के उपरांत गाड़ी न चलाएं ताकि दुर्घटना से बच सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]