HNN / शिमला
समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर रिज मैदान में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दिन सीएम जयराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य नेताओं ने भी लुत्फ उठाया। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा और पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान ने खूब समां बांधा।
इस दौरान रिज मैदान पर पंडाल में बैठे कुछ लोग ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए। वही , गुरु रंधावा ने ओ तेरे नाम का दीवाना गाना गाकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी। अंतिम संध्या पर सबसे पहले विक्की की नॉनस्टाप नाटियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रात करीब 8:00 बजे पहले लोक गायक कुमार साहिल फिर 9:30 बजे से विक्की चौहान ने मंच संभालते ही नॉनस्टाप नाटियों का दौर शुरू कर दिया। इसके बाद रात 10:33 बजे नामी बॉलीवुड एवं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने धमाल मचाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





