अंदौरा से अयोध्या तक राम लला के दर्शनों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
शिमला में कोहरे का असर, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में अंदौरा से अयोध्या तक राम लला के दर्शनों के लिए एक विशेष ट्रेन चलेगी। बता दें कि रेलवे बोर्ड ऊना की ओर से अयोध्या के लिए देश भर में 1,000 ट्रेन विशेष तौर पर चलाई जाएंगी।
इनमें से एक विशेष ट्रेन सात फरवरी को ऊना से अयोध्या के लिए चलेगी। ट्रेन में सफर के लिए बुकिंग की सुविधा जल्द शुरू होगी। बता दें ऊना से करीब 18 घंटे का सफर तय कर श्रद्धालु श्री राम मंदिर को निहारने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।
दर्शन करने के बाद अगले रोज इसी ट्रेन में वापसी भी कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड सात फरवरी से विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। ऊना से सटे कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के श्री राम भक्त ट्रेन से अयोध्या का सफर कर राम लला के दर्शन कर पाएंगे।