Crime / कालाआंब में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा, 1190 रुपये नकद और पर्चियां बरामद
कालाआंब पुलिस ने त्रिलोकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगाते पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दड़ा-सट्टा पर्चियों के साथ 1190 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस थाना कालाआंब में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नाहन/कालाआंब
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस टीम त्रिलोकपुर रोड सब्जी मंडी के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक व्यक्ति को कथित रूप से दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा।
एक रुपये के बदले 60 रुपये देने का दिया जा रहा था लालच
पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 60 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा लगवा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास बाबू निवासी बनकटी खुर्द, बसरेहर, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
1190 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्चियों सहित कुल 1190 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस थाना कालाआंब में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।