Loading...

अंधड़ का कहर: रसोईघर पर गिरा विशाल पेड़, पिता की माैत, बेटा जख्मी

Ankita • 11 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की उपतहसील पांगणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां तेज तूफान के कारण एक विशालकाय पेड़ अचानक रसोईघर पर गिर गया। हादसे में पिता की मौत हो गई है, जबकि बेटा जख्मी हुआ है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नारद पुत्र परस राम के रूप में हुई है। वहीं विनय कुमार(16) घायल हुआ है। घायल युवक का प्राथमिक नागरिक अस्पताल करसोग में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, नारद और उसका बेटा विनय रसोईघर में मौजूद थे। इस दौरान घर के साथ माैजूद एक विशालकाय पेड़ अचानक उखड़कर घर व रसोईघर पर गिर गया। हादसे में पिता की मौके पर ही माैत हो गई। जबकि उसका बेटा जख्मी हुआ।

उधर, नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की फाैरी राहत दी गई है। घायल युवक के इलाज के लिए पांच हजार की राशि प्रदान की गई है।