Loading...

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार, पांच लोग घायल

PARUL • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला हमीरपुर में शिमला-धर्मशाला एनएच का है, यहां मंडप के साथ लगते मोर नाची के तीखे मोड़ पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार हमीरपुर से नादौन की ओर जा रही थी कि तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर आगे से आ रहे लोड ट्रक से जा टकराई और टकराने के बाद सड़क किनारे बनी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार बिलासपुर निवासी बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं हादसे में कार का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन घायलों को मामूली चोटों के चलते दोनों वाहन चालकों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया और किसी भी तरह की कोई भी कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया।