अंबाला में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, नाहन के व्यक्ति की मौत
HNN/ नाहन
अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अंबाला सिटी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक महिंद्रा पिकअप ने एक बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान राम मूर्ति शर्मा निवासी नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बता दें मृतक वाइन शॉप का इंचार्ज था। जग्गी गार्डन निवासी राजीव अरोड़ा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ धारा 279,304 ए के तहत केस कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राममूर्ति लिक्कर बर्डस पर इंचार्ज के रूप में काम करता था। मृतक मडौर चौक पर ठेके को चेक करने गया था।
राजीव और राम मूर्ति ठेके को चेक करने के बाद सुल्तानपुर चौक वाले ठेके पर आए थे। जिसके बाद राम मूर्ति सुल्तानपुर चौक वाले ठेके पर ही रुक गया था और राममूर्ति को बलदेव नगर खाना लेने के लिए भेज दिया।
इस दौरान जैसे ही वह वर्कर की बाइक लेकर बलदेव नगर चौक की तरफ लिंक रोड पर जाने लगा तो इसी समय तेज रफ़्तार महिंद्रा पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद उसे अस्पताल पहुंचना चाहा परन्तु तब तक उसने दम तोड़ दिया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।