Loading...

Accident / ऊना में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, अस्पताल में मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 56 Mins Ago • 1 Min Read

Accident / ऊना जिले के सनौली गांव में रविवार शाम नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मंदिर परिसर में खेल रहा था और बाहर निकलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऊना/सनौली

मृतक बच्चे की पहचान सनौली निवासी दविंद्र सिंह के पुत्र राजदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव का कुलदीप सिंह उर्फ लाड़ी ट्रैक्टर लेकर मंदिर परिसर में आया था और वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के गेट से बाहर की ओर निकल रहा राजदीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वहां मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: •