लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंबेहडा स्कूल के दो छात्रों ने उत्तीर्ण करी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा, किए सम्मानित

SAPNA THAKUR | 7 नवंबर 2022 at 7:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहडा के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा” उत्तीर्ण की है। कक्षा छठी के आदर्श व अक्षरा ने जिला ऊना की मेरिट सूची क्रमशः 7वां व 35वां स्थान हासिल कर स्कूल अध्यापकों और परिजनों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दलबीर सिंह ठाकुर सहित सभी अध्यापकों ने इन बच्चों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य दलबीर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में इन बच्चों को बधाई देते हुए सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का आह्वान किया है। बता दें कि गत वर्ष भी पाठशाला के छः विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय निर्धनता मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर छात्रवृत्ति हासिल की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]