अखिल भारतीय अधिवक्ता यूनियन ने लगाया रक्तदान शिविर
HNN/सोलन
भारत की जनवादी नौजवान सभा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और अखिल भारतीय अधिवक्ता यूनियन के द्वारा सांझा तौर पर पुराना जिलाधीश कार्यालय सोलन के प्रांगण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर लगभग 50 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन 23 मार्च, 1931 को देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की याद में उनके शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित करवाया गया।
इस रक्तदान शिविर के माध्यम से नौजवानों से यह अपील की गई कि वे इन अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आएं व नशा व धार्मिक हिंसा जैसी समाजिक बुराइयों से दूर रहे। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व रक्तदान किया।