अगले माह सभी राशनकार्ड धारकों को सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, आर्डर जारी
HNN/ शिमला
प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह से सरसो का तेल 110 रुपए प्रतिलीटर मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी के लिए सप्लाई आर्डर भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि अभी उपभोक्ताओं को 147 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से डिपो में सरसो का तेल दिया जाता है।
वहीं ऐसा पहली बार होगा कि बीपीएल और एपीएल के उपभोक्ताओं को डिपुओं में एक ही दाम पर सरसों का तेल मिलेगा। सरसों तेल सस्ता कर राज्य सरकार प्रदेश के 19.74 लाख राशनकार्ड परिवारों को राहत देने जा रही है।
खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जा सकें, इसके चलते यह फैसला लिया है। इस फैसले से हिमाचल के 19,74,790 राशनकार्डधारकों को फायदा होगा।