Loading...

वरिष्ठ पत्रकार कमल अरोड़ा के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

ऊना जिला के वरिष्ठ पत्रकार कमल अरोड़ा के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित जिला के सभी विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न प्रेस क्लबों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/ हिमाचल नाऊ न्यूज।

कमल अरोड़ा का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उनके जाने से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कमल अरोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त प्रेस क्लब ऊना, हरोली, बंगाणा, अंब और गगरेट की समस्त कार्यकारिणियों ने भी वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।