Loading...

अगस्त माह में उपभोक्ताओं को मिलेगा दो किलो ज्यादा आटा व चावल

WebDesk(H) • 5 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सरसों और रिफाइंड तेल सस्ता होने के बाद अब सरकार ने आटा और चावल का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। इससे प्रदेश के लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रदेश में 19.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें सरकार सब्सिडी पर राशन देती है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलो ज्यादा मिलेगा जिससे राशन कार्ड उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ताओं को दो किलो बढ़ाकर आटा 13 और चावल सात किलो देगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त राशन का कोटा आवंटित किया जाएगा।

वही विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि अगस्त माह में उपभोक्ताओं को राशन का बढ़ा हुआ कोटा मिलेगा और उपभोक्ता महीने में कभी भी डिपुओं से सस्ता राशन ले सकते हैं।