HNN/ शिमला
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को देश व प्रदेश के युवाओं के साथ एक बड़ा भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा है कि सेना में भर्ती को रोजगार से नही देश भक्ति से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस पर किसी भी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिए। आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं का सड़क पर उतर कर इसका इस योजना का विरोध करना सरकार के इस निर्णय के खिलाफ एक बड़ा आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा में पुलिस ने अग्निपथ का विरोध कर रहें युवाओं पर पुलिस कार्यवाही कर उन पर लाठियां बरसाई और उन्हें गिरफ्तार कर मामले दर्ज किया जाना अनुचित है। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार युवाओं को तुरंत रिहा करने और उन पर दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खडी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल वीर योद्धाओ की ज़मीन है और यहां हर घर से युवा सेना में है। सेना में युवा रोजगार नहीं बल्कि देश भक्ति की भावना और देश सेवा के लिए जाते है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा युवाओं में है उसे आज मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्तावित अग्निपथ में युवा अपनी जवानी के 4 महत्वपूर्ण साल देगा। सेवानिवृत्त को कितनी प्राथमिकता सेवाओं में दी जाती है यह सबके सामने है। आज प्रदेश के हजारों पूर्व सैनिक नौकरी की आस में बैठे है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ में 4 साल सेना में नौकरी के बाद प्रशिक्षित युवा को जब नौकरी नहीं मिलेगी और रोजगार के साधन नहीं होंगे तो वह किसी भी अनुचित संगत जैसे अलगाववादी संगठन या अन्य की ओर अपना कदम बढ़ाने पर मजबूर होगा ऐसी किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कल अग्निपथ के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री वी के सिंह के उस बयान की निदा की है जिसमें उन्होंने अग्निपथ का विरोध कर रहें युवाओ को सेना में भर्ती के अयोग्य करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री वह बाद में है पहले वह देश के सेना प्रमुख थे, ऐसे में उनका यह बयान पूरी तरह युवा विरोधी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





