अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
HNN/ नाहन
सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि 17 अप्रैल 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक अंबाला जोन (शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर) की आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वैबसाईट पर अपलोड किया गया है और सम्बन्धित अभ्यर्थी उक्त वैबसाईट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल एएस नाथ ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के 2,369 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिनका परिणाम घोषित कर दिया गया है।
