Loading...

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, मंडी जिला के युवा 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Mar 2025 • 1 Min Read

मंडी

भर्ती निदेशक ने अधिक से अधिक युवाओं से समय पर पंजीकरण करने की अपील की

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
अग्निवीर भर्ती रैली वर्ष 2025-26 के लिए मंडी जिले के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने जानकारी दी है कि यह पंजीकरण 12 मार्च से प्रारंभ हो चुका है और 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

योग्यता और पद विवरण
कर्नल सामंत ने बताया कि मंडी जिले के वे युवा जिन्होंने 8वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे अग्निवीर जनरल ड्यूटी, स्टोर कीपर, टेक्निकल और टेक्निकल ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं से अपील
भर्ती निदेशक ने मंडी जिला के युवाओं से अपील की है कि वे सेना में शामिल होकर देश की सेवा का अवसर प्राप्त करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।