Campus Interview / सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के 95 पद, 5 से 7 नवंबर तक साक्षात्कार
Campus Interview / सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 95 पदों पर भर्ती के लिए बिलासपुर जिले के तीन रोजगार कार्यालयों में 5, 6 और 7 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इनमें सिक्योरिटी गार्ड के 80 और सुपरवाइजर के 15 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में नियुक्ति दी जाएगी।
बिलासपुर
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड इन पदों को भर रही है। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 5 नवंबर, उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 6 नवंबर और उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में 7 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू होगा। साक्षात्कार का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
योग्यता, आयु और वेतन
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास रखी गई है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम, जबकि महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार सभी मूल प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाणपत्र, संबंधित योग्यता के दस्तावेज, अनुभव प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 या नियोक्ता के मोबाइल नंबर 9418217918 पर संपर्क किया जा सकता है।